14 Feb, 2024
राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी की सभी कमेटी हुई भंग,नई कमेटी की होगी घोषणा
admin Admin

मेदीनीनगर:– राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी की झारखंड प्रदेश की प्रदेश से लेकर प्रखंड स्तर तक की सभी कमिटी को प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने भंग करने की घोषणा की है। प्रेस विज्ञप्ति में श्री तिवारी ने यह घोषणा किया। जैसा कि राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी ने कई बड़े धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया है। निकट भविष्य में भी कई बड़े आयोजन की तैयारी की जा रही है। जिसे सफलता की मंजिल तक पहुंचाने के लिए नये एवं पुराने चेहरों को मिलाकर नई कमेटी की जल्द घोषणा की जाएगी। वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा झारखंड प्रदेश के मुख्य संरक्षक अर्जुन पाण्डेय उर्फ गुरु पाण्डेय एवं महासंरक्षक परमपूज्य शांतिदूत धर्मरत्न श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज अपने पद पर बने रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी से सनातनियों को उम्मीदें बढ़ीं है। इसको ध्यान में रखते हुए विस्तार के साथ बदलाव की पहल की जा रही है। और समर्पित चेहरों को जिम्मेदारी दी जाएगी।



  • VIA
  • Admin




ads

FOLLOW US