रिपोर्ट:- अभय मांझी
मनिका थाना क्षेत्र के सिंजो के0डी0एम रोड मे हैवानित को पार कर पति शंभु प्रसाद के द्वारा अपनी ही पत्नी कोमल देवी की चाकु से गला रेत कर की गई नृशंस हत्या के विरोध मे महिलाओ मे भारी गुस्सा और आक्रोश देखा जा रहा है। मृत महिला के घर पहूँची मनिका पुलिस को भी महिलाओं का विरोध का सामना करना पड़ा। इधर घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार दिन को शेरघाटी से पहूँचे मृत महिला के पिता राजकुमार प्रसाद गुप्ता ने बताया की उसके बेटी को उसका दामाद एक दो वर्ष से मानसिक व शारीरिक रूप से काफी प्रताड़ित करता आ रहा था। मृत महिला के पिता ने उक्त हत्याकांड मे परिवार के अन्य सदस्यों का भी हाथ होने की आशंका जताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग किया है ।वही मृत महिला के फुफेरा भाई गोलू कुमार भी अपनी बहन की हत्या के आरोपी पति को सख्त से सख्त सजा देने की मांग किया है। घटनास्थल पर पहूँचे मनिका पुलिस के सामने मुहल्ले की महिलाऐ भी उक्त हत्याकांड से काफी हतप्रभ और गुस्से से भरी देखी गई। महिलाओं ने एक स्वर मे कहा की जिस दरिंदगी से उसने अपनी पत्नी का कत्ल किया है। हत्यारे को को फाँसी से कम सजा नही मिलनी चाहिए। महिलाओ ने कहा की हत्यारा अपनी पत्नी कोमल के चरित्र पर झूठा उंगली उठाकर हमेशा मारपीट किया करता था। महिलाओ मे मनिका पुलिस के प्रति काफी गुस्सा व आक्रोशित थी ।महिलाओ ने जिले के एसपी व मनिका विधान सभा विधायक से उक्त हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए हत्यारे को फाँसी देने की मांग की है। ।
- VIA
- Admin
-
15 May, 2024 55
-
11 May, 2024 122
-
11 May, 2024 334
-
10 May, 2024 186
-
03 May, 2024 300
-
02 May, 2024 601
-
25 Nov, 2019 4272
-
26 Jun, 2019 4229
-
24 Jun, 2019 4052
-
22 Jun, 2019 3649
-
25 Jun, 2019 3444
-
23 Jun, 2019 3332