लातेहार : सड़क दुर्घटना में हुए एक मौत ने तो पलामू को झकझोर दिया मगर लातेहार के छेचा पंचायत स्थित हरलोंगा में एक मिनी बस पलटने से एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. वो तो शुक्र मनाइए स्थानीय जागरूक युवक पंकज तिवारी का जिसने झारखंड सरकार की एकमात्र सफल स्वास्थय योजना 108 एंबुलेंस को फोन कर दिया. जिसकी सक्रियता ने सबको बरवाडीह स्वास्थय केंद्र पहुंचा दिया और गंभीर घायलों की जान बच गई. मगर सड़क दुर्घटना सिम्मी नामक मिनी बस पलटने से कोहराम मच गया था.
ग्रामीण क्षेत्रों से सवारी भर कर उबड़ खाबड़ और संकीर्ण रास्तों पर जानलेवा सफर को आरामदायक बनाने में अब तक असफल रही राज्य सरकारों का एक जीता जागता प्रमाण है. ये घटना, जिसमें शहर पहुंचने के लिए लोग जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर है. जिसका परिणाम हुआ बरसात में बस का पलटना. एक दर्जन यात्री घायल हुए हालांकि जान का कोई नुकसान नहीं हुआ वरना दृश्य कुछ और होता. लोग प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ खासा गुस्से में दिखाई पड़े.
- VIA
- Admin
-
15 May, 2024 55
-
11 May, 2024 122
-
11 May, 2024 337
-
10 May, 2024 186
-
03 May, 2024 301
-
02 May, 2024 603
-
25 Nov, 2019 4272
-
26 Jun, 2019 4229
-
24 Jun, 2019 4052
-
22 Jun, 2019 3649
-
25 Jun, 2019 3444
-
23 Jun, 2019 3332