पलामू : झारखंड के पलामू में आज 5 कारोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 132 पर पहुंच गया है। गुरुवार को सैंपल जांच में पांच मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। इससे पहले भी पलामू में कोरोना के 3 मामले सामने आ चुके हैं। इस तरह पलामू में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 8 पर पहुंच गई है।
पलामू में मिले कोरोना के पांच नए मरीज, चार पुरुष व एक महिला संक्रमित
पलामू में कोरोना के पांच नए मरीज मिले हैं। इनमें चार पुरुष और एक महिला शामिल हैं। गुरुवार को इटकी यक्ष्मा अस्पताल में हुई जांच में इनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसी के साथ पलामू में कोरोना के कुल आठ तथा राज्य में 132 मामले हो गए हैं। हालांकि इनमें अबतक 38 संक्रमण मुक्त भी हुए हैं।
छत्तीसगढ़ से भाग कर आए थे सभी, क्वारेंटाइन सेंटर में लिया गया था सैंपल
पलामू में कोरोना के मिले पांच नए पॉज़िटिव मरीजों में चार पुरुष हैं, जिनकी उम्र 21 से 23 वर्ष के बीच है। एक महिला भी संक्रमित है जिसकी उम्र 30 वर्ष है। इनमें दो पुरुष पलामू के मनातू गांव तथा दो पुरुष नौडीहा के हैं। महिला पाटन की है। ये सभी पिछले दिनों छत्तीसगढ़ से भाग कर आए थे जिसके बाद इन्हें क्वारेंटाइन में रखा गया था। इनके सैंपल जांच में पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।
- VIA
- Admin
-
15 May, 2024 53
-
11 May, 2024 121
-
11 May, 2024 333
-
10 May, 2024 185
-
03 May, 2024 296
-
02 May, 2024 598
-
25 Nov, 2019 4270
-
26 Jun, 2019 4227
-
24 Jun, 2019 4049
-
22 Jun, 2019 3646
-
25 Jun, 2019 3443
-
23 Jun, 2019 3331