पलामू : मेदिनीनगर पांकी मुख्य पथ पर वाहन चेकिंग में लगे 2 जवानों को कार ने रौंद दिया. हादसे में एक जवान की मौत हो गयी, वहीं दूसरा जवान गम्भीर रूप से घायल है. घटना लेस्लीगंज ब्लॉक के पास हुई, जहां हाल ही में बने चेकपोस्ट पर पुलिस बल की तैनाती कर वाहन जांच किया जा रहा था.
इसी बीच पांकी की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही कार को पुलिस जवानों ने रुकने का इशारा किया. कार को ना रुकता देख 2 जवान सड़क के बीचोबीच आ गये, लेकिन कार चालक ने कार को रोकने के बजाय जवानों को रौंदते हुए भागने की कोशिश की. लेकिन कार भी छतिग्रस्त हो गया. पुलिस जवानों को घायल देख उनके बाकी साथी उन्हें अस्पताल भेजने की व्यवस्था में जुट गए तबतक मौके का फायदा उठाकर कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया. हादसे में गपालगंज बिहार निवासी एक जवान सोनू कुमार की मौत हो गयी. वहीं मेराल गढ़वा निवासी जयराम पासवान गम्भीर रूप से घायल है.
- VIA
- Admin
-
19 Apr, 2024 247
-
16 Apr, 2024 390
-
16 Apr, 2024 343
-
15 Apr, 2024 475
-
14 Apr, 2024 168
-
11 Apr, 2024 171
-
26 Jun, 2019 4124
-
25 Nov, 2019 4078
-
24 Jun, 2019 3911
-
22 Jun, 2019 3542
-
25 Jun, 2019 3350
-
23 Jun, 2019 3233