24 Jul, 2021
भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न
admin Pappu Kumar Raj

सतबरवा : शनिवार को सूर्य मंदिर लक्ष्मण घाट विवाह मंडप मैं भाजपा मंडल सतबरवा के कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसका संचालन मंडल अध्यक्ष विजय पाठक ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी अजय कुमार तिवारी एवं प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह उपस्थित थे। बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक कैसे मजबूत किया जाए इस पर चर्चा किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता तन मन धन से पार्टी के लिए कार्य करेंगे तभी संगठन मजबूत होगी और राज्य में हमारा सरकार होगा। मौके पर जिप सदस्य चिंता देवी सांसद प्रतिनिधि मनीष प्रसाद विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा प्रखंड महामंत्री राहुल प्रसाद पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि प्रसाद अनुज चंद्रवंशी मोहन प्रसाद जोशी सुनीता देवी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



  • VIA
  • Pappu Kumar Raj




ads

FOLLOW US