बरवाडीह:- बरवाडीह थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह ने लंबित मामलों पर कार्रवाई करते हुए थाने में 24 फरवरी को दर्ज छिपादोहर स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मी सुनील कुजुर के अपहरण के मामले में दर्ज कांड संख्या 13/2021 के तहत नामजद आरोपी थाना क्षेत्र के बभंडीह निवासी सद्दाम अंसारी पिता स्वर्गीय कलमुद्दीन अंसारी और गुलजारबाग निवासी मनीष सोनी पिता बबलू सोनी के खिलाफ मंगलवार को छापामारी अभियान चलाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने का काम किया गया जहां छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह के साथ-साथ सब इंस्पेक्टर राहुल मेहता और राज रोशन सिन्हा के साथ जिला पुलिस के जवान शामिल थे। थाना प्रभारी श्रीनिवासी कुमार सिंह ने बताया कि छिपादोहर स्वास्थ्य केंद्र पदस्थापित सुनील कुजूर का फरवरी माह में सद्दाम अंसारी और मनीष सोनी के द्वारा अपहरण कर के उसे पलामू जिले अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र में रखा गया था जहां अपहरणकर्ताओं के द्वारा अपहृत सुनील हुजूर के खाते में जमा लगभग 40 हजार रुपये की निकासी प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से करवाने का प्रयास भी किया गया जिसमें से कुछ राशि की निकासी भी करली गई थी इस दौरान सुनील कुजुर मौका देकर अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भाग गए और चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदो पुलिस पिकेट पहुंच कर पूरे घटना से पुलिस टीम को अवगत कराने का काम किया था जिसके बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया था वही पुलिस टीम को दोनों आरोपियों के घर में होने की सूचना प्राप्त होने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया गया है।
- VIA
- Ravi Gupta Journalist
-
19 Apr, 2024 303
-
16 Apr, 2024 398
-
16 Apr, 2024 354
-
15 Apr, 2024 501
-
14 Apr, 2024 170
-
11 Apr, 2024 173
-
26 Jun, 2019 4125
-
25 Nov, 2019 4079
-
24 Jun, 2019 3913
-
22 Jun, 2019 3543
-
25 Jun, 2019 3351
-
23 Jun, 2019 3234