01 Jun, 2021
50% अनुदानित दर पर किसानों को मिलेगा धान का बीज
admin Pappu Kumar Raj

सतबरवा:- कृषि विभाग आत्मा पलामू के सौजन्य से मंगलवार को मेला टांड़ बाजार परिसर मे जागरूकता रथ पहुंचा। जिसके माध्यम से किसानों को बताया गया कि कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार द्वारा खरीफ वर्ष 2021 में किसानों को लैंपस के माध्यम से 50% अनुदानित दर पर धान का बीज उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमें राजेंद्र श्वेता ,IR _64, MTU_1001, DRRH_2 धान शामिल है। विशेष जानकारी हेतु प्रखंड के BAO, BTM, ATM से संपर्क किया जा सकता है।मौके पर एटीएम प्रियंका कुमारी, कृषि मित्र महेंद्र मेहता, राजेश मेहता समेत कई लोग उपस्थित थे।



  • VIA
  • Pappu Kumar Raj




ads

FOLLOW US