लेस्लीगंज : लेस्लीगंज बीस-सूत्री समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कृषि विभाग पर बड़ा ठीकरा फोड़ा है. मक्का के बीज वितरण में लेस्लीगंज के बीटीएम पर कालाबाजारी, मनमानी, किसानों के साथ धोखाधड़ी, जैसे गंभीर आरोप लगाया है. मीडिया से बातचीत में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक सिंह ने इसकी शिकायत जिला कृषि पदाधिकारी एवं उपायुक्त से करने की बात कही. साथ ही बताया कि बीज वितरण से पहले ही बिचौलियों के हाथों बिटीएम ने बीज बेच दिया.
बीस-सूत्री समिति की बैठक में बीज आने पर सूचना दिए जाने का हवाला देते हुए अशोक सिंह ने बेचने वाले बीटीएम का नाम और स्थान के साथ मूल्य दर का जिस तरह डंके की चोट पर दावा किया है. बेहद चिंताजनक एवं छलावा माना जा रहा है. वहीं इस मामले पर संबंधित अधिकारी बात करने से भाग रहे हैं, जो बड़ी जांच की ओर इशारा करता है.
जांच कर कारवाई की दरकार है, मामला बीज से जुड़ा है. किसानों के साथ साथ सरकार की मंशा के साथ धोखा है. जांच पूरे जिले में जरूरी है.
- VIA
- Admin
-
28 Mar, 2024 14
-
23 Mar, 2024 272
-
22 Mar, 2024 65
-
22 Mar, 2024 96
-
21 Mar, 2024 239
-
18 Mar, 2024 131
-
26 Jun, 2019 4061
-
25 Nov, 2019 4020
-
24 Jun, 2019 3843
-
22 Jun, 2019 3375
-
25 Jun, 2019 3190
-
23 Jun, 2019 3168