सतबरवा : सतबरवा के लक्ष्मण घाट में मुखिया फंड से छठ घाट निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। इसकी जानकारी नवयुवक संघ के अध्यक्ष गुड्डू प्रसाद ने दिया। छठ पूजा दुर्गा पूजा समेत लगभग सभी सामाजिक कार्यों में नवयुवक संघ का अहम योगदान रहता है। उन्होंने बताया की छठ घाट पक्की करण नहीं होने के कारण छठ व्रतियों को काफी दिक्कत होती है नदी में उतरने में ,फिसलन ज्यादा रहती है। इसको बन जाने से परेशानी नहीं होगी और सुंदरता भी बढ़ेगी। घाट बनाने के लिए लगभग चार लाख की राशि स्वीकृत हुई है। मौके पर राहुल प्रसाद चंदन प्रसाद लल्लू प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे।