गढ़वा : विगत 10 मई को गढ़वा के चेचरिया स्थित गैस गोदाम में हुई लूट की घटना में शामिल दो आरोपियों को 315 बोर के लोडेड देशी कट्टा ,और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है । नगर उंटारी थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि लुटेरों की निशान देही पर दोनों के घर से लूटे गए दो-दो मोबाइल बरामद किया गया है। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर बंशीधर नगर में ब्लॉक मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान दोनों अपराधी को पकड़ा गया, तलाशी के दौरान गढ़वा के उचरी गांव निवासी सोहेल खान के पास से एक लोडेड 315 बोर का देसी कट्टा और दूसरे युवक मेराल थाना क्षेत्र के टिकुलडीहा निवासी पप्पू खान उर्फ शाहिद अली के पास से एक जिंदा गोली बरामद किया गया। पूछताछ के क्रम में दोनों ने बताया कि चेचरिया गैस गोदाम लूट कांड में दोनों शामिल थे। वहीं सोहेल खान गढ़वा में पेट्रोल पंप की लूट की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार कि। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी फरार होकर अम्बिकापुर में ड्राइवर की नौकरी कर रहे थे, और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में पुनः वापस आये थे, और घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
- VIA
- Admin

-
12 Mar, 2025 123
-
12 Mar, 2025 72
-
12 Mar, 2025 131
-
11 Mar, 2025 77
-
09 Mar, 2025 175
-
09 Mar, 2025 137
-
24 Jun, 2019 5425
-
26 Jun, 2019 5256
-
25 Nov, 2019 5144
-
22 Jun, 2019 4844
-
25 Jun, 2019 4531
-
23 Jun, 2019 4167
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

LATEHAR

JHARKHAND

PALAMU

JHARKHAND
