ads
06 Feb, 2025
अवैध निर्माण पर प्रशासन की सख्ती, कार्यपालक पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
admin Admin

भवन  निर्माण के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए एक विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। कार्यपालक पदाधिकारी श्री फ़ैज़ुर रहमान अंसारी के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में बन रहे विभिन्न प्रतिष्ठानों और भवनों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कुछ लोग कार्यालय से नोटिस मिलने के बावजूद बिना अनुमति के अपने प्रतिष्ठान एवं भवनों का निर्माण कर रहे थे।

 

इस दौरान श्री मुन्नी लाल यादव, श्री लखन यादव, श्री अशोक यादव, श्री प्रमोद यादव सहित अन्य लोगों के निर्माणाधीन प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने अंतिम चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि संबंधित व्यक्ति दिए गए समयानुसार निर्माण कार्य बंद रखें और आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के बाद ही कार्य प्रारंभ करें। अन्यथा, झारखंड नगर पालिका अधिनियम 2011 की धारा 426 के तहत इन निर्माणों को अवैध मानते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

 

निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी श्री फ़ैज़ुर रहमान अंसारी के साथ नगर प्रबंधक श्री मुर्तुजा अंसारी, सुशील कुमार मिंज, शुभम कुमार, अजय कुमार, पिक कुमार, शीतल कुमार यादव, कमलेश कुमार, डेविड कुमार, शैलेश कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।



  • VIA
  • Admin




ads

FOLLOW US