मेदिनीनगर:– ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल, डाल्टनगंज में ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड द्वारा कफ़ोलॉजी पाठशाला नामक एक विशेष सार्वजनिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को खांसी और उससे संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में कुल 250 बच्चों ने भाग लिया और खांसी के कारण, उसकी पहचान, रोकथाम और उपचार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
डॉ. गौतम यादव ने बच्चों को सरल और रोचक ढंग से खांसी के विभिन्न प्रकार, उसकी गंभीरता और इसके संभावित जोखिमों को समझाया। उन्होंने बताया कि खांसी का सही समय पर इलाज न होने पर यह गंभीर श्वसन समस्याओं का कारण बन सकती है। बच्चों को बताया गया कि स्वच्छता का पालन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर खांसी जैसी आम बीमारियों से बचा जा सकता है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्कूल के संयोजक श्री राकेश वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने इस आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न करने में पूरी जिम्मेदारी निभाई। स्कूल के प्रिंसिपल राहुल कुमार सिंह ने भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना की और बच्चों के लिए इसे लाभकारी बताया।
- VIA
- Admin
-
12 Jan, 2025 27
-
12 Jan, 2025 400
-
12 Jan, 2025 137
-
12 Jan, 2025 91
-
11 Jan, 2025 87
-
10 Jan, 2025 383
-
24 Jun, 2019 5226
-
26 Jun, 2019 5077
-
25 Nov, 2019 4952
-
22 Jun, 2019 4577
-
25 Jun, 2019 4343
-
23 Jun, 2019 3994