अनंत चतुर्दशी के दिन होगा महायज्ञ का हनुमत पूजन, अखंड कीर्तन की तैयारी पूरी
मेदिनीनगर:- बाई पास रोड स्थित हाउसिंग कॉलोनी में हनुमत पूजन की तैयारी संपन्न हो गई है। गुरुवार को हनुमत पूजन के साथ श्रीमद्भगवत कथा की आधारशिला रखी जाएगी।इसकी जानकारी देते हुए श्रीमद्भगवत कथा आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक सनातनी धर्मरक्षक अर्जुन पाण्डेय ने बताया कि पिछले पांच दिनों से हनुमत पूजन के लिए आमंत्रित करने के लिए सर्व सनातनी धर्मावलंबियों से संपर्क किया जा रहा था। इस दौरान सनातन धर्मावलंबियों ने महायज्ञ समिति से जुड़े सदस्यों का जोरदार स्वागत करते हुए उत्साहवर्धन किया। श्री पाण्डेय ने बताया कि आगामी नवंबर माह में 21 नवंबर से 28 नवंबर तक परमपूज्य देवकीनन्दन ठाकुर जी महाराज का भागवत कथा आयोजित किया जाना है। इस दौरान श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ भी किया जाएगा जिसके तहत गुरुवार को हनुमत पूजन आयोजित किया गया है।उन्होंने सभी सनातनी धर्मावलंबियों से सपरिवार हनुमत पूजन में शामिल होने का अनुरोध किया है।
- VIA
- Admin
-
03 May, 2024 25
-
02 May, 2024 320
-
29 Apr, 2024 223
-
29 Apr, 2024 168
-
26 Apr, 2024 145
-
19 Apr, 2024 473
-
26 Jun, 2019 4176
-
25 Nov, 2019 4128
-
24 Jun, 2019 3996
-
22 Jun, 2019 3593
-
25 Jun, 2019 3394
-
23 Jun, 2019 3282